प्रदेश सरकार के वाहन लाइसेंस फीस बढ़ाने के फैसले पर लोगों में भारी रोष है। वाहन लाइसेंस फीस बढ़ा देने से लोगों को अर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों संदीप, राजेश, विवेक, मदन, करण, पराग, सवीन, रामलाल, मनोहर आदि का कहना है कि अचानक फीस बढ़ोतरी से लोगों की जेबों पर अधिक भार पड़ा है।
लोगों ने बताया कि पहले के मुकाबले दोगुना फीस बढ़ा दी गई है। एक ही वाहन चलाने के लिए पहले 470 रुपये लगते थे। अब 1090 रुपये देने पड़ रहे हैं।
वहीं डबल लाइसेंस के लिए जहां पहले 550 रुपये लगते थे, अब 1540 रुपये अदा करने पड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार ने गुपचुप तरीके से अचानक इतनी अधिक फीस बढ़ा दी।
नोटबंदी के बाद वैसे ही कठिनाई हो रही है और प्रदेश सरकार ने लोगों पर और बोझ डाल दिया है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस बढ़ी फीस को जनहित में वापस लिया जाए।