फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुंगरी गांव के लिए बनेगी सड़क, बदली जाएगी पाइपलाइन : सुरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, कांग्रेस सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सड़क सुविधाओं को दी जा रही प्रमुखता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। भोरंज विधानसभा क्षेत्र की रौंही पंचायत के डुंगरी गांव में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक सुरेश कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनका मौके पर निपटारा किया।
विज्ञापन


उन्होंने संतोषी माता मंदिर परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को उनके घर द्वार पर दूर करने के लिए विधायक आपके द्वारा कार्यक्रम शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेजयल और ग्रामीण विकास को प्रमुखता दे रही है। लेकिन, इन समस्याओं को दूर करने में भोरंज विधानसभा क्षेत्र में पिछले 35 वर्षों में अनदेखा किया गया है। जबकि, भोरंज विधानसभा क्षेत्र के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व भाजपा के विधायक रहे हैं। भोरंज विधानसभा क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी हल के लिए 18 माह से कार्य किया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मांग पर स्थानीय पटवारघर से डुंगरी गांव तक सड़क का प्राथमिकता से निर्माण करने व पानी की समस्या को दूर करने के लिए गांव को जोड़ने वाली पाइपलाइन बदलने की घोषणा की। इस दौरान भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, सेक्टर प्रभारी चमन लाल शर्मा, मुकेश बन्याल, एससी विभाग के अध्यक्ष डॉ. दीप चंद, रौही पंचायत प्रधान रंजना देवी, उप प्रधान राजेश शर्मा, पूर्व बीडीसी त्रिलोक चंद, खरवाड पंचायत प्रधान भांगा देवी, स्थानीय युवक मंडल अध्यक्ष राजकुमार व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें