फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरब्यार गांव को जोड़ने के लिए 10 लाख रुपये से बनेगी सड़क : सुरेश

Fri, 07 Feb 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
दरब्यार गांव में सड़क निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन करते विधायक सुरेश कुमार। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

दरब्यार स्कूल की मरम्मत और पानी का टैंक बनाने की भी की घोषणा
हिम्मर पंचायत के दरब्यार में विधायक आपके द्वारा कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत दरब्यार गांव में वीरवार को विधायक आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
उन्होंने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों के साथ जुडऩे का आह्वान किया। कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीणों की सड़क, पानी, संपर्क रास्ते, बिजली और अन्य समस्याओं को सुना और मौके पर उनका निवारण किया। उन्होंने कहा कि कंज्याण को बमसन क्षेत्र का मुख्यालय बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए विभिन्न विभागों के कार्यालय खोलने की प्रक्रिया जारी है, जिससे लोगों को कार्य करवाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने दरब्यार गांव को जोडऩे वाली सड़क का भूमि पूजन भी किया और सड़क के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा दरब्यार स्कूल की मरम्मत के लिए 2 लाख 70 हजार रुपये, पानी का टैंक बनाने और दरब्यार से दारट की पानी के पाइप को जल्द बदलने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, पूर्व अध्यक्ष राजीव लाल मैहर, खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक विक्रम शर्मा, पर्यटन विभाग के निदेशक प्रवेश ठाकुर, सुभाष जैलदार, मुकेश बन्याल, पंचायत उपप्रधान विधि चंद, अमर सिंह और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें