फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कैहरवीं में सड़क हादसा, स्कूटी सवार का पैर फ्रेक्चर

Sun, 14 Jun 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना भोरंज के तहत कैहरवीं में सड़क किनारे खड़े स्कूटी सवार के पैर पर बस का टायर चढ़ जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका पैर फ्रेक्चर हो गया।
विज्ञापन

घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार घायल की पहचान प्रताप चंद के रूप में हुई है। वह सड़क किनारे अपनी स्कूटी के साथ खड़ा था, तभी वहां से गुजर रही बस का टायर उसके पैर पर चढ़ गया, जिससे वह घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे प्राथमिक सहायता दी और अस्पताल पहुंचाया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी और थाना भोरंज में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें