फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टौणी देवी सड़क हादसे के तीन मृतकों को नम आंखों से दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। तहसील मुख्यालय टौणी देवी के पास ऊहल मार्ग पर बरेडू में कार दुर्घटना में मारे गए तीन लोगों का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। कई लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। दो घायलों को टौणी देवी से हमीरपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शिफ्ट कर दिया। शुक्रवार देर शाम को टौणी देवी में सड़क दुर्घटना में एक कार गहरी खाई में जा गिरी थी। इसमें छह लोग सवार थे और शादी समारोह में भाग लेने के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे। मृतकों में हिंदो दी धार गांव की गट्टा देवी उर्फ आशा देवी पत्नी रमेश चंद, भूमि देवी पुत्र रेलू राम निवासी सुखाणी व मीना देवी पत्नी गुरदीप कुमार निवासी करसोह शामिल हैं। तीनों का उनके गांवों में अंतिम संस्कार कर दिया गया। तीनों ही गांवों में मातम का माहौल है। मृतका मीना की डेढ़ साल की पुत्री अंशिका भी इसी गाड़ी में थी तथा उसे मामूली खरोचें आई हैं। शुक्रवार रात उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। वहीं घायलों जोगिंद्र कुमार पुत्र शक्ति चंद गांव सुखाणी व पिंकी देवी पत्नी जोगिंद्र सिंह का टौणी देवी अस्पताल में उपचार किया गया। शनिवार सुबह दोनों को एक्सरे व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। टौणी देवी चौकी प्रभारी ज्ञान चंद ने बताया कि दोनों को हमीरपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें