फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सड़क किनारे निर्माण सामग्री के ढेर से बढ़ा हादसों का खतरा

Tue, 26 Nov 2024 08:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर से कैहरवीं वाया जाहू सड़क किनारे लगे बजरी के ढेर। संवाद
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। हमीरपुर से कैहरवीं वाया जाहू सड़क पर रूढ़ाण मोड़ के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण सामग्री के ढेर लगाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तंग मोड़ पर पिछले एक माह से पड़ी सामग्री के कारण हादसों की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और वाहन चालकों राजकुमार, संजीव कुमार, प्रेम चंद, कुलदीप शर्मा समेत अन्य ने बताया कि सड़क किनारे मिट्टी के बड़े ढेरों ने रास्ता संकरा कर दिया है, जिससे वाहनों को पास देने और राहगीरों के चलने में दिक्कत हो रही है। पहले ही मोड़ पर सड़क तंग है अब मिट्टी के ढेरों से हादसों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से संपर्क सड़क के किनारे से सामग्री को हटाने की मांग की है।
कैहरवीं पंचायत के प्रधान गौरव शर्मा ने कहा कि इस समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें