रेड रन मैराथन के विजेता खिलाड़ी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ। स्रोत : संस्थान
हमीरपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हमीरपुर की ओर से राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत यूथ फेस्ट का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने पांच किलोमीटर रेड रन मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दौड़ में महिला वर्ग में महाविद्यालय अणु की रिचा शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इसी महाविद्यालय की राशि शर्मा दूसरे और राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर की शिखा ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय अणु के आदित्य ने प्रथम स्थान हासिल किया।राजकीय महाविद्यालय नादौन का राहुल दूसरे और राजकीय महाविद्यालय भोरंज का हर्षित तीसरे स्थान पर रहा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। जिला एड्स अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने बताया कि विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता शिमला में होगी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के बाद विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 2500 रुपये, द्वितीय को 2000 रुपये और तृतीय को 1500 रुपये दिए जाएंगे। इस माैके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
रेड रन मैराथन के विजेता खिलाड़ी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ। स्रोत : संस्थान