फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर कॉलेज में अब पढ़ाएंगे रिटायर्ड प्राध्यापक

Mon, 03 Oct 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
कॉलेज। - फोटो : demo pics
विज्ञापन
 नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में सोमवार को पीटीए कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में महाविद्यालय में रिक्त चल रहे पदों पर रिटायर्ड प्राध्यापकों की सेवाएं लेने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


प्राचार्य डा. हरदेव सिंह जंवाल ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालय में प्राध्यापकों के 63 पद सृजित हैं, जिसके सापेक्ष केवल 43 प्राध्यापकों की तैनाती है। उन्होंने बताया कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र में हिंदी, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, रसायन विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों में प्राध्यापकों के 20 पद रिक्त हैं।

इसका प्रभाव छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। प्राचार्य डॉ. जंवाल ने कार्यकारिणी को पीटीए आधार पर शारीरिक शिक्षा और भूगोल विषय में नियुक्त प्राध्यापकों के न्यायालय में याचिका दाखिल करने की जानकारी भी दी।
विज्ञापन


बैठक में चर्चा के बाद पीटीए कार्यकारिणी ने रिक्त पदों पर रिटायर्ड प्राध्यापकों की सेवाएं लेने और उन्हें सम्मानजनक मानदेय देने का निर्णय लिया। पीटीए सचिव प्रो. राकेश कुमार ने पहले से कार्यरत प्राध्यापकों, प्रयोगशाला सहायकों, चौकीदार और सफाई कर्मी के कार्यकाल को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जिसे पीटीए कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।

बैठक में बस पास फार्म और अन्य दस्तावेजों पर प्राध्यापकों के फर्जी हस्ताक्षर करने वाले विद्यार्थियों से पहली बार पकड़े जाने पर 200 रुपये और दूसरी बार पकड़े जाने पर 500 रुपये का अर्थ दंड वसूलने का निर्णय लिया।

बैठक में पीटीए प्रधान होशियार सिंह, राजगोपाल, जेपी अग्निहोत्री, सुजाता शर्मा, अजय पुरी, सरला देवी, बलवंत, अनिल गौतम, जीसी राणा, निकिता, अवधेश यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें