फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आठ मंजिला पार्किंग में बनेगा रेस्टोरेंट, शॉपिंग कांप्लेक्स

Sat, 28 Jun 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
दियोटसिद्ध का लोअर बाजार। यहां पर बनेगी आठ मंजिला पार्किंग। संवाद।
विज्ञापन
सुशील शर्मा
विज्ञापन

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के लोअर बाजार में एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) प्रोजेक्ट के तहत 28 करोड़ रुपये से बनने वाली धरातल और आठ मंजिला पार्किंग में रेस्टोरेंट और शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण होगा।
लोअर बाजार में गेट नंबर एक पुलिस चौकी के सामने पार्किंग का निर्माण प्रस्तावित है। पार्किंग की सबसे ऊपरी मंजिल पर भव्य रेस्टोरेंट और शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण होगा। इस मंजिल पर सेल्फी प्वाइंट भी बनेगा, जिससे बाबा बालक नाथ की धौलगिरी पर्वत पर स्थित पवित्र गुफा संग श्रद्धालु सेल्फी ले सकेंगे।
विज्ञापन

इस पार्किंग का निर्माण तीस माह के भीतर पूरा होगा। फिलहाल इस पार्किंग निर्माण के लिए साइट को हैंडओवर करने की प्रक्रिया चल रही है। 65 करोड़ रुपये के एडीबी प्रोजेक्ट में 28 करोड़ रुपये पार्किंग पर खर्च होंगे।
वहीं, हर फ्लोर में शौचालय की सुविधा होगी। इसके अलावा दो लिफ्ट का निर्माण भी किया जाएगा। वहीं, पार्किंग में 250 गाड़ियों को पार्क करने की सुविधा होगी।
विज्ञापन

यहां पर श्रद्धालुओं की सुविधा और खानपान की व्यवस्था के उच्चस्तरीय सुविधाओं वाला रेस्टोरेंट संचालित होगा। बाजार में बेहतर सुविधाओं वाले रेस्टोरेंट की कमी है। ऐसे में इस प्रोजेक्ट के निर्माण से यह कमी भी पूरी होगी। इसके अलावा सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों से यहां पर सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी। इससे बाजार में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी और मेलों के दौरान बेहतर सुविधा श्रद्धालुओं को उपलब्ध हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें