हमीरपुर। डॉ राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के शल्य विभाग के आईसीयू वार्ड में टूटे पाइपों का मरम्मत कार्य करवा दिया गया है। शुक्रवार को अस्पताल प्रबंधन ने सबसे पहले यह कार्य करवाया। साफ-सफाई का कार्य भी पूरा करवा दिया गया है।
अमर उजाला ने शल्य विभाग के आईसीयू वार्ड में अव्यवस्थाओं का मुद्दा तीन नवंबर के अंक में प्रमुखता से उठाया था। खबर छपते ही शल्य विभाग के आईसीयू वार्ड में मरम्मत कार्य करवाया गया। सभी बिस्तरों को व्यवस्थित ढंग से लगा दिया गया है। अब मरीजों को यहां पर किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल के एमएस डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि शल्य विभाग के आईसीयू वार्ड में मरम्मत कार्य करवा दिया गया है और मरीजों को बेहतरीन सुविधाएं यहां पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं।