फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जाहू बस अड्डा भवन का नवीनीकरण कार्य शुरू

Fri, 19 Jun 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जाहू बस अड्डा परिसर व भवन नवीनीकरण के कार्य का शुभारंभ करते हुए विधायक सुरेश कुमार। स्रोत : जाग
विज्ञापन
56.93 लाख रुपये से आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस बस अड्डा
विज्ञापन

जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने वीरवार को जाहू बस अड्डा परिसर एवं भवन के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस परियोजना पर 56.93 लाख रुपये की लागत आएगी।
इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि नवीनीकरण के बाद जाहू बस अड्डा आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। बस अड्डे का स्तर ऊंचा किया जाएगा, जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाएगी तथा दो नई दुकानों का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व में जाहू क्षेत्र की उपेक्षा हुई, लेकिन अब विकास कार्यों के माध्यम से इसे आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जाहू स्कूल रोड के सुधार कार्य के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनसे सड़क पर सीमेंट पेवर ब्लॉक बिछाए जाएंगे। इसके अलावा जाहू बाजार की नालियों के पक्कीकरण पर भी 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन



अवाहदेवी में बस अड्डे के निर्माण के लिए दो स्थलों का चयन

अवाहदेवी(हमीरपुर)। विधायक सुरेश कुमार ने अवाहदेवी में प्रस्तावित बस अड्डे के निर्माण के लिए मंदिर के समीप दो संभावित स्थलों का निरीक्षण कर उनका चयन किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन रिंग रोड का भी जायजा लिया। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को बस अड्डे के निर्माण संबंधी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर परिवहन विभाग के अधिकारी, एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा व स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें