फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में बिजली व्यवस्था बनी खतरा, लापरवाही से बढ़ा हादसे का डर

Fri, 19 Jun 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ऐतिहासिक चौगान में हाईमास्ट लाइट की बैटरी में उगी खरपतवार। संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। मुख्य बाजार सुजानपुर में बिजली व्यवस्था से जुड़ी लापरवाही लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ सकती है। सार्वजनिक स्थानों के साथ वार्डों में बिजली के खंभों, तारों और फ्यूज बॉक्सों की स्थिति खतरनाक बनी हुई है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर थ्री फेज लाइन के तार पेड़ों से छू रहे हैं, जबकि कुछ जगहों पर फ्यूज बॉक्सों के भीतर और आसपास झाड़ियां उगी हुई दिखाई दे रही हैं। इससे उनकी नियमित निगरानी और रखरखाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सबसे गंभीर स्थिति शहर के मुख्य चौगान क्षेत्र में है, जहां रात के समय रोशनी के लिए लगाई गई हाईमास्ट लाइट की बैटरी के ढक्कन टूट चुके हैं और बैटरी के आसपास खरपतवार उग आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवा या हल्की बारिश के दौरान शार्ट-सर्किट और आग लगने जैसी घटनाओं का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक चौगान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सैर के लिए आते हैं। शहरवासियों ने बिजली बोर्ड से बरसात के मौसम को देखते हुए बिजली लाइनों के आसपास पेड़ों की छंटाई, फ्यूज बॉक्सों की सफाई और जर्जर उपकरणों की मरम्मत के लिए अभियान चलाने की मांग की है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
कोट
चौगान में हाईमास्ट लाइट नगर परिषद की ओर से लगाई गई है। वार्डों में पेड़ों की काट-छांट का कार्य करवा दिया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। -चंद्रकांत, एसडीओ, बिजली बोर्ड सुजानपुर

ऐतिहासिक चौगान में हाईमास्ट लाइट की बैटरी में उगी खरपतवार। संवाद

ऐतिहासिक चौगान में हाईमास्ट लाइट की बैटरी में उगी खरपतवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें