फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर शहर में शौचालयों का जीर्णोद्धार शुरू

Sat, 03 Oct 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बस अड्डा सुजानपुर के साथ सार्वजनिक शौचालयों पर लटका ताला। संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। बस अड्डा सुजानपुर के समीप नगर परिषद के सार्वजनिक शौचालय का जीर्णोद्धार कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से पानी और बिजली की उचित व्यवस्था न होने के कारण साफ-सफाई प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन

इससे यात्रियों, बस चालकों-परिचालकों, दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बस अड्डे पर रोजाना बड़ी संख्या में बसों की आवाजाही होती है। पानी की व्यवस्था न होने से शौचालय में साफ-सफाई प्रभावित थी, जबकि बिजली न होने से शाम के समय दिक्कत बढ़ जाती थी।
आसपास गंदगी और दुर्गंध की समस्या भी बनी हुई थी। यात्रियों और स्थानीय दुकानदारों की शिकायतों के बाद नगर परिषद ने शौचालय की आवश्यक मरम्मत के साथ पानी की टंकी और बिजली की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

फिलहाल शौचालय में ताला लगाया गया है। सुविधाएं दुरुस्त होने के बाद इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
कोट
बस अड्डे के समीप सार्वजनिक शौचालय की खराब व्यवस्था की शिकायतें मिली थीं। तकनीकी कारणों और रखरखाव की कमी के चलते पानी और बिजली की समस्या पैदा हुई थी। अब इसे प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है। -तिलक राज, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें