फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: फूड कैफे-कॉर्नर से एक दिन के भीतर हटांए कैबिन

Tue, 03 Mar 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने फूड कैफे संचालकों को दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत होटल, होम स्टे, कैबिन सुविधा देने वाले फूड कैफे व फूड कार्नरों का प्रशासन और पुलिस की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने सफाई की जांच की। कुछ दुकानों में सफाई व्यवस्था सही नहीं थी। कुछ दुकानों में घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग किया जा रहा था। एसडीएम निशांत शर्मा ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एक दिन के भीतर कैविन को हटाने के निर्देश दिए। खाघ पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, लाइसेंस/पंजीकरण, एक्सपायरी तिथि, अग्नि सुरक्षा उपकरणों एवं अन्य आवश्यक प्रावधानों की गहन जांच की।
विज्ञापन


जिन प्रतिष्ठानों में कमियां पाई, उन्हें मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने मंदिर परिसर तथा शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विशेष जांच की गई। एसडीएम निशांत शर्मा ने बताया कि दुकानदारों को नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद न बेचने के सख्त निर्देश दिए गए। इसके बाद व्यास नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में गश्त की। आमजन को नदी में स्नान न करने, तेज बहाव एवं गहरे पानी से दूर रहने तथा सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर एसएचओ निर्मल सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद रमन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें