फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राहत... शनिवार को नहीं आया पीलिया का कोई मामला, विभाग की टीम ने चार सैंपल भरे

Sun, 15 Mar 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बडू-मोहिं पेयजल योजना के स्त्रोत की जांच करते जलशक्ति विभाग के अधिकारी। स्रोत : जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के तहत आते गांवों में राहत की खबर है। शनिवार को पीलिया का एक भी मामला नहीं आया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग और जल शक्ति विभाग ने पानी के स्रोत से दो-दो सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान एक सैंपल बडू के बोरवेल से लिया गया है। बॉरवेल के मालिक ने शिकायत दी थी कि उनके बोरवेल का पानी ठीक नहीं है। वहीं, एक सैंपल सार्वजनिक नल से लिया है। स्वास्थ्य विभाग को शनिवार को तीन सैंपल की रिपोर्ट मिली। इसमें एक सैंपल की रिपोर्ट सामान्य है, जबकि दो सैंपल की रिपोर्ट में पानी की शुद्धता संदेहजनक है। अब तक संक्रमितों की संख्या 44 तक पहुंची गई है। इनमें से 26 लोग ठीक हो चुके हैं।
वहीं, 17 का घर में इलाज चल रहा है। एक लड़की का इलाज मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चल रहा है। पीलिया के मामले स्वाहल, बड़ू, मोहिं, बलीह, मझोट, रोपा, कथाल, औद्योगिक क्षेत्र और भाटी गांव से आए। शनिवार को आशा वर्करों और आशा कार्यकर्ताओं ने प्रभावित गांवों में निरीक्षण किया। वहां पर लोगों को जागरूक किया। इसके अलावा लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह दी।
विज्ञापन

पीलिया आने के कारण और बचाव के उपाय भी बताए। वहीं, जल शक्ति विभाग ने जमली खड्ड से पानी के दो सैंपल भरे हैं। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारियों ने पेयजल स्रोतों की जांच की।

बॉक्स

आज से पानी की सप्लाई सप्लाई होगी बहाल

तीन दिन से बंद पेयजल आपूर्ति रविवार को बहाल हो जाएगी। हालांकि पहले शनिवार से पानी की सप्लाई बहाल होने की संभावना थी, लेकिन अब रविवार से लोगों को पानी मिल जाएगा। जल शक्ति विभाग ने पानी के टैंकों की साफ-सफाई की है।



कोट

शनिवार को पीलिया को कोई मामला नहीं आया है। तीन सैंपल की रिपोर्ट आई है। एक रिपोर्ट सामान्य है। दो सैंपल की रिपोर्ट में पानी की शुद्धता संदेहजनक है। अब तक 44 लोग पीलिया की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 26 लोग ठीक हो चुके हैं। -रमेश रत्तू, बीएमओ टौणी देवी
विज्ञापन


रविवार को पानी की सप्लाई बहाल हो जाएगी। जमली खड्ड से पानी के दो सैंपल भरे हैं। -राकेश गर्ग, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें