फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भरमौर में आपदा प्रभावितों को भेजी राहत सामग्री

Mon, 08 Sep 2025 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नादौन से राहत सामग्री भरे ट्रक को रवाना करते हुए विजय अग्निहोत्री तथा अन्य। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। भाजपा मंडल नादौन और गलोड़ की ओर से भरमौर में आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री भेजी गई। पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर सामग्री से भरे ट्रक को इंद्रपाल चौक से रवाना किया।
विज्ञापन

विजय अग्निहोत्री ने बताया कि इस सामग्री में राशन किट, गद्दे, बर्तन सहित अन्य दैनिक प्रयोग की वस्तुएं हैं। भाजपा आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार धीमी गति से राहत कार्य कर रही है। मणिमहेश यात्रा में फंसे यात्रियों को निकालने में भी काफी समय लगाया गया है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नादौन वीरेंद्र पठानिया, मंडल अध्यक्ष गलोड़ राकेश शर्मा, प्रदेश भाजपा सचिव वंदना योगी, मंडल महामंत्री सुरेंद्र शर्मा, सुरेश चौधरी, डॉ. अशोक शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री पवन शर्मा, जिला सचिव मंजीत ठाकुर और राजेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें