लझयानी में जमीन धंसने से मकान में दरारें। स्रोत : जागरूक पाठक
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के गांव लझयानी में जमीन धंसने से मकान में दरारें आ गई हैं। इससे पीड़ित चंपा देवी पत्नी दिवंगत कुलदीप कुमार परेशान हैं। चंपा देवी की तीन बेटियां हैं और परिवार बीपीएल श्रेणी में है। चंपा देवी को दूसरे के घर में शरण लेनी पड़ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रधान लझयानी वीना देवी ने मौके का जायजा लिया। घटना की सूचना संबंधित पटवारी को दी है। पंचायत प्रधान ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को रहने के लिए स्थाई व्यवस्था की मांग की है। संवाद