फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित व्यायाम से दूर होगी बीमारियां : देशराज

विज्ञापन
विज्ञापन
भुक्कड़ में बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुक्कड़ में हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य देशराज कमल ने की। उन्होंने कहा कि सही खानपान न होने की बजह से बच्चों और बड़ों को विभिन्न बीमारियों का शिकार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आयुषमान भारत की ओर से स्कूलों में हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के लिए महिला और पुरुष एंबेसडर नियुक्त किए गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में इस कार्यक्रम को बच्चों तक पहुंचाने के लिए दो शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन

हर स्कूल में शुक्रवार के दिन हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के तहत अध्यापकों के साथ बच्चों को स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चे अकसर बीमार रहते हैं। इस कार्यक्रम के तहत बच्चों को काफी लाभ होगा। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे सुबह और शाम नियमित व्यायाम करें तथा संतुलित भोजन खाएं। इससे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा होगी। उन्होंने गर्मी के मौसम में अधिक पानी पीने, हर रोज स्नान करने और खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोने के लिए बच्चों को जागरूक किया। इस दौरान हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम की एंबेडसर नीतू वर्मा और अमरनाथ ने कहा कि 11 मॉडयूल से स्कूली बच्चों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान मणिराम शर्मा, मनोज कुमार, वीना वर्मा, बलदेव सिंह, डॉ. संजीव, अशोक गुलेरिया, पवन रांगड़ा, सुनील दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें