फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक फार्मेसी ऑफिसर की बैचवाइज भर्ती के लिए पंजीकरण अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुष विभाग में आयुर्वेदिक फार्मेसी ऑफिसर के पांच पद पूर्व सैनिकों के आश्रितों के विभिन्न वर्गों से बैचवाइज भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस बैचवाइज भर्ती के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है। इनमें से एक पद सामान्य वर्ग पूर्व सैनिक आश्रित, 2 पद एससी पूर्व सैनिक आश्रित, एक पद एसटी पूर्व सैनिक आश्रित और एक पद ओबीसी पूर्व सैनिक आश्रित से भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त संस्थान से बारहवीं पास तथा आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट का डिप्लोमा या डिग्रीधारक होना चाहिए।
विज्ञापन


जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र अभ्यर्थियों से कहा कि वे अपने नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय की लिस्ट में जरूर देखें और लिस्ट में नाम न होने की सूरत में 3 मार्च तक कार्यालय की वेबसाइट ईईएमआईएस.एचपी पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा लें। पात्र उम्मीदवार नजदीकी रोजगार कार्यालय में पांच मार्च तक भी अपना नाम सूची में दर्ज करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष संख्या 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें