गृहिणियों, किसानों के अलावा अन्य उपभोक्ताओं को भी मिलेगी राहत
दुकानदार पुराने स्टॉक में भी दे सकते हैं छूट, पैक्ड वस्तुओं के मूल्यों में आएगी गिरावट
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जीएसटी की दरों में कटौती होने के बाद गृहिणियों और किसानों के साथ-साथ अन्य उपभोक्ताओं को भी लाभ मिलेगा। हालांकि नई दरें लागू होने से दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जीएसटी स्लैब कम होने से दुकानदारों को भी पुराने स्टाॅक के मूल्य में कमी लानी होगी।
हालांकि किराने में अधिक अंतर नहीं आएगा, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान में भारी अंतर आएगा। इससे गृहिणियों की रसोई पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा क्योंकि घरों में प्रतिदिन प्रयोग होने वाली सामग्री के मूल्य कम होंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के मूल्यों में कमी आने से इनकी बिक्री बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। लोगों की मानें तो जीवन में महत्वपूर्ण वस्तुओं के मूल्यों में कटौती हुई है। जीएसटी कम होने से मूल्यों में 15 से 20 फीसदी कमी आने की संभावना है। गृहिणियों की मानें तो उनके बजट में भी इसका अंतर पड़ेगा। हालांकि ड्राई फ्रूट को लेकर लोगों को अंतर आने की उम्मीद नहीं है, लेकिन इससे प्रति किलो 20 से 30 रुपये अंतर होने की उम्मीद है।
जीएसटी में कटौती करने से किराना में अधिक असर नहीं पड़ेगा। हालांकि पैक्ड वस्तुओं के मूल्यों में गिरावट आएगी। किराने की अधिक वस्तुएं एमआरपी पर ही बिकती हैं। अगर किसी वस्तु के मूल्य में कमी आएगी तो उसे उसी तर्ज पर बेचेंगे। -आशीष कुमार
जीएसटी की नई दरों से इलेक्ट्रॉनिक्स के दामों में काफी अंतर आएगा। जीएसटी कम होने पर हम भी इनके मूल्य में कमी करेंगे। इससे उपभोक्ताओं को ही लाभ मिलेगा। इसमें अधिकतम मूल्य पर विशेष छूट प्रदान कर दी जाएगी ताकि लोगों को लाभ मिल सके। - सुमित ठाकुर, प्रधान, व्यापार मंडल हमीरपुर
जीएसटी की नई दरों से रसोई के बजट पर काफी असर पड़ेगा क्योंकि इससे दूध, पनीर और अन्य वस्तुओं के दामों में कटौती होगी। हालांकि यह नई दरें लागू होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि रसोई के बजट पर कितना असर पड़ेगा।- सुदेश कुमारी गृहिणी
नई दरें लागू होने से मुझे लगता है कि 15 से 20 फीसदी असर रसोई के बजट पर पड़ेगा। गृहिणियों के लिए यह राहत भरी खबर है। कई बार महंगाई के कारण महिलाओं ने जो बजट तय किया होता है उस पर असर पड़ता ही है। - सारिका शर्मा
आशीष कुमार
आशीष कुमार
आशीष कुमार