फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बेटी का हाल जानने अस्पताल जा रहे व्यक्ति की रंगड़ों के काटने से मौत

Sun, 21 Sep 2025 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से कुछ दूरी पर किया रंगड़ों ने हमला, गगरेट के समीप तोड़ा दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। बेटी का स्वास्थ्य जानने नादौन अस्पताल जा रहे रंगस पंचायत के व्यक्ति पर रंगड़ों ने हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक का रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। 65 वर्षीय तिलक राज पांच वर्ष पूर्व एचआरटीसी से सेवानिवृत्त हुए थे। शुक्रवार को वे नादौन अस्पताल जाने के लिए घर से निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर रंगड़ों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान साथ जा रहे उनके भतीजे ने भागकर जान बचाई। भतीजे सुदर्शन कुमार ने बताया कि चाचा की बेटी नागरिक अस्पताल नादौन में उपचाराधीन हैं। उसी के स्वास्थ्य का पता करने के लिए चाचा घर से निकले थे लेकिन घर से थोड़ी दूर पर ही रंगड़ों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


स्थानीय चिकित्सक से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन तिलक राज को जालंधर के निजी अस्पताल में ले जा रहे थे कि गगरेट के पास पहुंचते ही तिलक राज ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे धर्मपत्नी, बेटा और बहू को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें