हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला संघ ने शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और स्कूल शिक्षा निदेशक से मांग की है कि 16 जून से शुरू होने वाली डोर-टू-डोर जनगणना से पहले सीबीएसई स्कूलों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जाए।
साथ ही 749 टीजीटी को प्रवक्ता तथा 600 टीजीटी को हेडमास्टर पद पर पदोन्नत करने के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक शीघ्र आयोजित की जाए। संघ के प्रदेश महासचिव विजय हीर ने कहा कि 749 टीजीटी, जिनमें डीम्ड रेगुलर शिक्षक भी शामिल हैं, सितंबर 2025 से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। डीपीसी होने के बावजूद अब तक पदोन्नति आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि हाल ही में बड़ी संख्या में प्रधानाचार्यों की पदोन्नति के बाद हेडमास्टर के करीब 600 पद रिक्त हो गए हैं। विभाग के पास इन पदों पर पात्र टीजीटी कैडर के शिक्षकों को पदोन्नत करने का अवसर है, लेकिन प्रक्रिया अभी तक लंबित पड़ी है। संवाद