फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 350 पदों पर पांच को होगी भर्ती

Fri, 01 May 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। गुजरात के भरूच जिले में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 350 पदों पर नियुक्ति के लिए एक निजी कंपनी भर्ती आयोजित करेगी।
विज्ञापन

पांच मई को सीएसडी कैंटीन परिसर हमीरपुर, नादौन और कांगू में, छह मई को सीएसडी कैंटीन सरकाघाट और सात मई को स्टेशन हैडक्वार्टर धर्मशाला में थल सेना के पूर्व सैनिकों की भर्ती होगी। इस भर्ती में 54 वर्ष तक की आयु के दसवीं पास पूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं।
चयनित भूतपूर्व सैनिकों को रहने की निशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। हर माह 38000 रुपये मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। इसमें से पीएफ एवं पीटी की कटौती भी होगी।
विज्ञापन

भर्ती के इच्छुक पूर्व सैनिक अपने साथ डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, एक्स सर्विस मैन का पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसपी कार्यालय की जारी पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट, बैंक पासबुक या कैंसल चेक, दसवीं कक्षा की अंक तालिका और आठ पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लाएं।
विज्ञापन

उपनिदेशक ने कहा कि उम्मीदवारों की मेडिकल केटिगरी शेप-1, लंबाई 5 फुट 6 इंच होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए सूबेदार मेजर रिटायर्ड एसवाई राव के मोबाइल 99250-31769 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें