फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जरूरतमंदों के लिए मुफ्त कानूनी सहायता का सहारा

Thu, 27 Aug 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर की लीगल सर्विसेज यूनिट फॉर मनोन्याय (एलएसयूएम) ने बुधवार को सदर थाना परिसर में जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर की अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आम लोगों को सुलभ और समान न्याय दिलाने के लिए नालसा की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें मुफ्त कानूनी सहायता प्रमुख है।
उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति-जनजाति के लोग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग, आपदा व अत्याचार पीड़ित, श्रमिक, किन्नर, कैदी और तीन लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले लोग मुफ्त कानूनी सहायता के पात्र हैं। मनोन्याय योजना के तहत मानसिक बीमारी और बौद्धिक दिव्यांगता वाले लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता व मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
हमीरपुर में मनोन्याय इकाई और प्रशिक्षित वकीलों का पैनल भी गठित किया गया है। शिविर में डीएसपी राज कुमार, डॉ. कमल प्रकाश, डॉ. संदीप कुमार सहित अन्य मनोचिकित्सकों ने मानसिक स्वास्थ्य और कानूनी सहायता की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें