फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कृषि और पशुपालन पर निर्भर महिला किसानों का लिया जाएगा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कृषि सखी और पशु सखी अभियान वीरवार से शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत कृषि और पशु सखी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर कृषि और पशुपालन व्यवसाय पर निर्भर महिला किसानों का डाटा एकत्रित करेंगी। ये जानेंगी कि ग्रामीण क्षेत्रों में कितनी महिलाओं का आजीविका का साधन कृषि है। वहीं, पशु सखी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर यह जानेंगी कि गांवों में कितनी महिलाएं पशुपालन व्यवसाय पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास विभाग के तहत जिले के चार ब्लाॅकों बिझड़ी, नादौन, भोरंज, हमीरपुर में सर्वे का यह कार्य किया जाएगा। इसके लिए कुल 68 कृषि सखी, पशु सखी कार्य करेंगी। इन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार अपनाने पर जोर जिया जाएगा। इस बारे में पीओ डीआरडीए अस्मिता ठाकुर ने कहा कि कृषि सखी-पशु सखी अभियान शुरू कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर यह महिलाओं का डाटा एकत्रित करेंगी कि कितनी महिलाएं कृषि व पशुपालन पर निर्भर हैं।
विज्ञापन






(समाचार : सोनम शर्मा)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें