फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक स्कूलों में जून तक होंगे रेडीनेस मेले

Mon, 26 May 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के प्राथमिक स्कूलों समग्र शिक्षा के तहत जून माह तक रेडीनेस मेले आयोजित होंगे। स्कूल शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन अवकाश से पूर्व मेलों का आयोजन करवाना होगा। कार्यक्रम आयोजन के लिए स्कूलों को बजट राशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

मेलों का आयोजन प्राथमिक स्कूलों में पहली कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। मेलों में विद्यार्थियों के साथ अभिभावक विशेषकर माताएं भी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगी। रेडीनेस मेले का उद्देश्य बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना और विद्यार्थियों को निपुण बनाने के लिए अभिभावकों को जागरूक करना है, ताकि वे अपने बच्चों की प्रगति में अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकें। रेडीनेस मेले के तहत पहली कक्षाओं के विद्यार्थियों को तीन माह तक पाठ्यक्रम खेल-खेल के माध्यम से पढ़ाया जाएगा।
रेडीनेस मेले और निपुण भारत मिशन के तहत निपुण मेले पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों को अंग्रेजी, गणित, हिंदी में निपुण बनाने के लिए किया जाता है, ताकि विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर पढ़ाई करने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


कोट

जून माह तक स्कूलों में रेडीनेस मेले आयोजित होंगे। मेले में बच्चों को निपुण बनाने पर कार्य किया जाएगा। वहीं, इस दौरान अभिभावकों को विद्यार्थियों का स्कूलों में दाखिला करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

-भवानी सिंह, जिला समन्वयक, प्री-प्राइमरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें