हमीरपुर। नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा का पुनर्सीमांकन भी किया गया है। नगर परिषद सुजानपुर में नौ और नगर पंचायत भोटा में सात वार्ड हैं। यहां पर भी वार्डों का पुर्नसीमांकन किया गया है।
नगर परिषद सुजानपुर में वार्ड नंबर एक चौपाटा मोहल्ला और पौड़िया मोहल्ला में नंद लाल की दुकान से शुरू होकर कुआं बह्म दत्त दीक्षित हाउस, विजय कृष्ण हाउस की गली विश्राम गह के दाहिनी और पालमपुर सड़क की सीमा तक और वार्ड नंबर दो नए वासी बस्ती बाबा स्वरूपगिर मोहल्ला में बस अड्डा से शुरू होकर मुख्य बाजार विश्राम गृह के बाईं ओर पालमपुर सड़क बिजली घर नाले के दाईं ओर से शुरू होकर, वार्ड नंबर तीन मोहल्ला बाबा स्वरूप गिर जोगी डोली में सुजानपुर अस्पताल से संसार चंद के घर तक सड़क हरिजन बस्ती, बौरी से मस्जिद सीमा तक,वार्ड नंबर चार मोहल्ला डोली मस्जिद से बौराड़ी तक की सीमा, बाईं ओर से नौलीं हमीरपुर पुल तक वार्ड नंबर पांच मोहल्ला हरिजन बस्ती द्रैण हमीरपुर सड़क से लगती सीमा, नौली खड्ड , गरीब दास के घर और राधा स्वामी संतसंग भवन तक, वार्ड नंबर छह मोहल्ला झिबर,चारगेन बल्ला में राधा स्वामी संतसंग भवन की सीमा सैनिक स्कूल, छात्रावास नौली खड्ड, वार्ड नंबर सात मोहल्ला ब्रह्मपुरी एक में सैनिक स्कूल सुजानपुर छात्रावास से नौली खड्ड,धीमान बस्ती से होते पुराने बीडीओ कार्यालय और सैनिक स्कूल की सीमा तक, वार्ड नंबर आठ मोहल्ला ब्रह्मपुरी दो बस अड्डा सुजानपुर से धीमान बस्ती न्यू ठाकुर कलोनी और सुजानपुर चौरी टिहरा होते हुए नगर परिषद कार्यालय तक, वार्ड नंबर नौ मोहल्ला चौउटा जैन ढांगू में बस अड्डा से चौरी की ओर बंशी लाल के मकान प्यारे लाल जैन की दुकान से मुख्य बाजार तक सड़क की सीमा को शामिल किया गया है।
नगर पंचायत भोटा में सात वार्ड का पुनर्सीमांकन
नगर पंचायत भोटाके वार्ड नंबर एक रविदास नगर उत्तर पशिचम से होकर मंशा राम का घर पूरा लंबरी टीका, वीना देवी का घर और पटवारखाना से डीडी हांडा और मोरसू के फुटपाथ की सीमा के साथ, वार्ड नंबर दो इंदिरा नगर राम प्रकाश के घर के रास्ते से पक्के रास्ते के साथ दीप वर्मा व पृथी चंद के घर तक, वार्ड नंबर तीन कृष्णा नगर में राजकुमार के घर से दक्षिण से आरंभ होकर आरा मशीन लोनिवि सड़क के साथ प्रहलाद सिंह की दुकान और पक्के रास्ते के साथ भगत राम के घर तक, वार्ड नंबर चार नरैण नगर में बेली राम के घर से आरंभ होकर दक्षिण की ओर कुलवीर सिंह के घर से धनी राम के घर तक, वार्ड नंबर पांच राजीव नगर में अनंत राम के घर से आरंभ होकर सड़क से होते हुए नंदलाल के घर से गांव हटेड़ा तक, वार्ड नंबर छह लोहिया नगर शांति देवी के घर से होकर शमशेर सिंह के घर तक, वार्ड नंबर सात ज्वाला नगर में बिमला देवी के घर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व मान चंद के घर से प्रकाश चंद के घर तक शामिल किया है।