फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में 29 जेबीटी शिक्षकों का किया युक्तिकरण, एक खंड से दूसरे में भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने प्रदेश सरकार और शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर शनिवार को 29 जेबीटी शिक्षकों का युक्तिकरण किया है। जिले के कई प्राइमरी स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं है तो कहीं बच्चे 10 थे और शिक्षक दो या दो से अधिक।
विज्ञापन

छात्रों की कम संख्या वाले स्कूलों से शिक्षकों को अधिक संख्या वाले स्कूलों में शिफ्ट करने के निर्देश निदेशालय ने जारी किए थे, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो और शिक्षण कार्य सुचारु रूप से चल सकें। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर संजय कुमार ठाकुर ने 29 शिक्षकों को इधर से उधर शिफ्ट किया है। कुछेक शिक्षकों को पदों के साथ ही शिफ्ट किया गया है।
बाक्स:
इन शिक्षकों को यहां से वहां भेजा
राजकीय प्राथमिक पाठशाला बल्ह गलोड़ के शिक्षक संजीव कुमार को राप्रापा गाहली, राप्रापा तकरेड़ी के शिक्षक वीरेंद्र कुमार को कड़साई, हाथोल के शिक्षक अंजु बाला को बलह बिहाल बिझड़ी, अप्प हरेटा गलोड़ के शिक्षक गुरमेल सिंह को धबीरी बिझड़ी, जसकोट गलोड़ की अलका चौधरी को रंगस गलोड शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह राप्रापा बदराण गलोड़ की सरीता रानी को राप्रापा नलवाड़ भटेड़ बिझड़ी, खज्जियां की अंजू बाला को सोहारी, चकमोह से जेबीटी के पद को धबीरी, बड़ोली के जेबीटी पद को समताना, दांदड़ू के जेबीटी पद को बलह बिहाल, ब्याड़ की सुशीला को पद सहित राप्रापा परोल, राप्रापा पन्याला से जेबीटी पद को कोट हमीरपुर, हलाणा से सरिता देवी को बुठाण, बारीं की हेम लता को उहल, मंढेतर के सुरेंद्र कौशिल को दाड़ला सुजानपुर, बेहड़ा के मेहर चंद को करोट, बजवाल की अलका कुमारी को समीरपुर, कोट के मनोहर लाल को छौं, टूह के विशन दास को अमनेड़, टिक्करी के राजकुमार को द्रौंडला, जिजवीं के रिपुल शर्मा को बधानी, धनपुर के करतार चंद को जलाड़ी, भौउ के राजेंद्र कुमार को जलाड़ी, रंगड़ की सपना कुमारी को रक्कड़, पखरोल की नीलम कुमारी को डोडन, सदभार के राकेश कुमार को राप्रापा डोडन, नादौन की ज्योति देवी को भलेठ, नादौन से जेबीटी के पद को राप्रापा मटाहनी, नादौन से जेबीटी के पद को समीरपुर में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें