फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेंद्र राणा ने गांव पौहंच में सुनी लोगों की समस्याएं

Tue, 24 May 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
विज्ञापन
पौहंच-अंदराल सड़क को ‌बनेगी सड़क। - फोटो : file photo
विज्ञापन
राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि पौहंच-अंदराल के लिए सड़क निर्माण के लिए 3.84 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। राजेंद्र राणा ने पौहंच में जनसमस्याएं सुनते हुए यह बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पौहंच स्कूल में साइंस लैब भी निर्मित की जाएगी। पौहंच पंचायत में एससी बस्ती के लिए सड़क निर्माण का प्राकलन तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मति टीहरा के खसग्रां में 35 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सुजानपुर में सब्जी मंडी खोलने के लिए सात कनाल भूमि का चयन कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग के तहत 12 सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर नगरी के सुंदरीकरण के लिए भी प्लान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें सुजानपुर में पार्क और पार्किंग की उपयुक्त व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुजानपुर के ब्यास तट को रिवर राफ्टिंग के लिए तैयार किया जाएगा।

इस अवसर पर बीडीसी सदस्य धर्म सिंह, रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर त्रिलोक वर्मा, प्रधान वीना देवी, उपप्रधान विपिन, सेवानिवृत्त प्राचार्य मोहन डोगरा, मस्त राम, शक्ति सिंह, सोमनाथ, वार्ड सदस्य डिंपल कुमारी, बेबी रानी, प्रीता देवी, जगदीश, सागर रांगड़ा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें