फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मन्वी में रामलीला शुरू, अयोध्या में गूंजे श्रीराम के जयघोष

Sun, 05 Oct 2025 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भरेड़ी(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत मन्वी में शनिवार को धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का संगम देखने को मिला, जब राम नाटक क्लब मन्वी की ओर से रामलीला का शुभारंभ किया गया। रामलीला शुरू होते ही पूरा गांव जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

राम नाटक क्लब के प्रधान सोनू कुमार ने कहा कि मन्वी गांव में 35 वर्षों से निरंतर रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अब न केवल धार्मिक उत्सव बन गया है, बल्कि पूरे क्षेत्र की लोक सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक भी है। रामलीला के पहले दिन अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्म का दृश्य मंचित किया गया।
बालक राम के जन्म का दृश्य जैसे ही मंच पर आया, दर्शकों ने पुष्पवर्षा कर जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का उल्लास मनाया। बीच-बीच में आकर्षक झांकियां और धार्मिक प्रसंगों पर आधारित दृश्य भी मंचन का हिस्सा रहे।
विज्ञापन

इस दौरान रामलीला देखने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों दर्शक पहुंचे। दर्शकों ने मंचन की सराहना करते हुए कहा कि मन्वी की रामलीला क्षेत्र की सबसे पुरानी और लोकप्रिय रामलीला में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें