फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खो-खो और वॉलीबाल स्पर्धा में रैली जजरी स्कूल की टीम विजेता

Sun, 11 Aug 2024 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
धबीरी स्कूल में आयोजित अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को सम्मानित करत
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धबीरी में अंडर-14 छात्रा वर्ग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं शनिवार को समाप्त हो गईं। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य और समाजसेवी राकेश चंद्र मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉपी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अश्वनी शर्मा और प्रतियोगिता के समन्वयक सुरेंद्र राणा ने कहा कि तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में 34 निजी और सरकारी स्कूलों की 380 छात्रा खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिता में खो-खो और वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैली जजरी की टीम विजेता रही। बैडमिंटन में सनराइज स्कूल सोहारी की टीम विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी की टीम उपविजेता रही। वहीं, कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर की टीम विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पैरवीं की टीम उपविजेता रहीं।
मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को मैडल और ट्रॉफी से सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रत्येक विजेता टीम को अपनी ओर से तीन-तीन हजार और उपविजेता टीम को दो-दो हजार की नकद प्रोत्साहन राशि दी। इसके अलावा खेलों के सफल आयोजन के लिए स्कूल को 25 हजार रुपये भेंट किए। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें