फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश कुमार अध्यक्ष और चंदू लाल बने उपाध्यक्ष

Mon, 18 Jan 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (हमीरपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद हमीरपुर के सभागार में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया। चुनाव प्रक्रिया में समस्त वार्डों के जिप सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का आयोजन एडीएम रूपाली ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। भाजपा की ओर से राकेश कुमार और कांग्रेस की ओर से अंकुश कुमार सैनी ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जताई।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए दोनों में चुनाव हुए। इसमें राकेश कुमार को 12 मत मिले, जबकि कांग्रेस के अंकुश सैणी को पांच मत मिले। एक मत नोटा को मिला है। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से चंदू लाल चौधरी और कांग्रेस की ओर से अरविंद्र कौर ने दावेदारी जताई। इसमें चंदू लाल को 11, अरविंद्र कौर को 6 और नोटा को एक मत मिला है। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को एडीएम रूपाली ठाकुर ने सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला परिषद की प्रथम बैठक की घोषणा भी कर दी गई।

बैठक 23 जनवरी को होगी। इसमें सभी नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य भाग लेंगे। उधर, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन के बाद रैली निकाली गई। कार्यकर्ताओं के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश ठाकुर और उपाध्यक्ष चौधरी चंदू लाल जिला परिषद भवन से गांधी चौक तक पहुंचे। इस मौके पर रैली में विधायक नरेंद्र ठाकुर, विजय अग्निहोत्री, नरेंद्र अत्री, विजयपाल सोहारू, अंकुश गुप्ता, अजय कुमार, मुकेश कटोच, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें