डॉ. राकेश बबली की पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर
रक्तदानियों ने किया 80 यूनिट रक्तदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। दीनदयाल अंत्योदय समिति बड़सर के सौजन्य से मंगलवार को बिझड़ी में डॉ.राकेश बबली की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें काफी संख्या में युवाओं और अन्य रक्तदानियों ने भाग लिया। समिति की स्थापना डॉ. राकेश बबली ने की थी। बबली हिमाचल प्रदेश कल्याण बोर्ड के चेयरमैन भी रहे हैं। दीनदयाल अंत्योदय समिति बड़सर के सचिव जीत शर्मा ने कहा कि डॉ. राकेश बबली ने असंख्य कार्यकर्ताओं को संगठन के साथ जोड़ा है।
कार्यक्रम में समाजसेवी संजीव शर्मा, समिति संयोजक दिनेश शर्मा, समिति अध्यक्ष रवि पटियाल, राजेश पंडित, सुरेश कुमार, राजेश वन्याल, पंकज वनयाल, रिंकू वन्याल, सुभाष वन्याल, काकू, विजय, संजय शास्त्री, जगदीश शर्मा, ठाकुर मेहर चंद, आशीष ठाकुर, विशाल, अनिल, शुभम, पंकज, यशपाल, संजीव लखनपाल, अभिषेक, अबू सहित सभी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 100 फीसदी दिव्यांग राजन कुमार ने आठवीं बार रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में 80 रक्तदानियों ने 80 यूनिट रक्तदान किया।