फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारिश ने धीमी की सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान की रफ्तार

Mon, 04 May 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
टौणी देवी अस्पताल में किशोरी का एचपीवी टीकाकरण करते स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
हमीरपुर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान पर रविवार को मौसम की मार देखने को मिली। खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण कई किशोरियां टीकाकरण केंद्रों तक नहीं पहुंच सकीं, जिससे अभियान की रफ्तार धीमी पड़ गई।
विज्ञापन

रविवार को जिले में 10 स्थानों पर आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम में केवल 16 किशोरियों का ही टीकाकरण हो पाया। विभाग का लक्ष्य इससे कहीं अधिक संख्या को कवर करने का है, परंतु मौसम बाधा बन गया।
जिले में यह अभियान 29 मार्च से शुरू किया गया था। पहले इसे केवल अवकाश के दिनों में चलाया जाता था, लेकिन अब इसे प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है। अब तक कुल 1224 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

कार्यकारी सीएमओ डॉ. अजय कुमार ने अभिभावकों से अपील की है कि वे 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के समय किशोरियां आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र और ओटीपी के लिए मोबाइल फोन साथ लेकर आएं।
इसके अलावा घर से भोजन कर ही केंद्र पर पहुंचें। उन्होंने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामले अधिक पाए जाते हैं, इसलिए यह टीकाकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है।
बॉक्स

किस खंड में कितना टीकाकरण

स्वास्थ्य खंड बड़सर में अब तक 205 किशोरियों का टीकाकरण हुआ है। वहीं, भोरंज में 207, गलोड़ में 223, नादौन में 140 किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है। टौणी देवी में 236 और सुजानपुर में 113 किशोरियां टीके का लाभ प्राप्त कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें