हमीरपुर। जिले में बुधवार रात और वीरवार को हुई बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश के कारण लाखों का नुकसान हुआ है। जिले में चार मकान और तीन पशुशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। भोटा के महल गांव के निवासी रघुवीर सिंह का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जिस कारण उन्हें 30 हजार का नुकसान हुआ। जाहू खुर्द के निवासी प्रकाश चंद का कच्चा मकान भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया, इससे 8 हजार का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
बड़सर के युद्धवीर सिंह का कच्चा मकान गिरने से 15 हजार का नुकसान हुआ है। बड़सर के लेखराज का भी कच्चा मकान भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुआ, जिस कारण उन्हें 15 हजार का नुकसान हुआ। वहीं, गारली के सरोटा गांव निवासी हरनाम सिंह की पशुशाला बारिश के कारण जमींदोज हो गई। उसे 20 हजार की क्षति हुई है। जाहू खुर्द निवासी ज्ञानी देवी की पशुशाला भी ध्वस्त हो गई। उसे 10 हजार का नुकसान हुआ। बणी के काहरवीं मौजा निवासी अमरनाथ की पशुशाला भी ढह गई, जिस कारण उन्हें 30 हजार का नुकसान हुआ।