फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से छह मकान और गौशालाएं क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शुक्रवार दिनभर और रात को हुई बारिश से जिला भर में भारी नुकसान हुआ है। जिला में तीन मकान और तीन गोशालाओं सहित कुल छह भवन क्षतिग्रस्त या ध्वस्त हुए हैं। इनमें से दो मकान आंशिक रूप क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि एक गिर गया है। वहीं तीन गोशालाएं जमींजोद हुई हैं। भोरंज के पपलाह में रुआलू राम की गोशाला, पटनौण में सुनील कुमार की गोशाला, दांदडू में श्रोती देवी की गोशाला, दशमल, तहसील बमसन में एक कच्चा मकान जमींजोद हुए हैं। वहीं, भुक्कड़ में विनोद कुमार का कच्चा मकान और सपनेहड़ा में सवर्ण कुमार का कच्चा मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, बारिश से कृषि विभाग को 34.20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उपनिदेशक कृषि विभाग डॉ. जीत सिंह ठाकुर का कहना है कि खेतों की बीहड़ों में भूस्खलन और फसल को हुआ नुकसान शामिल होता है। कुल मिलाकर जिला में यह नुकसान हुआ है। उधर, बिजली बोर्ड को बारिश से एक लाख 49 हजार छह सौ पच्चीस रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें