फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ और बारिश का कहर; बिजली बोर्ड के खंभे व लाइनें टूटी, अंधेरे में रहे जिलावासी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर में रविवार शाम को हुई बारिश व अंधड़ के कारण बिजली बोर्ड के खंभे और तार टूट गए। इस कारण जिलाभर के लोगों को रविवार की रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। जिला के अधिकांश भागों में बारिश ने आफत मचाई। गर्मी से राहत दिलाने के साथ ही बारिश और अंधड़ ने आम, प्लम व आड़ू आदि की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। जिलाभर में बिजली बोर्ड के कर्मचारी सुबह से ही बिजली बहाल करने में डट गए। कई क्षेत्रों में तो सुबह 11 बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारु हो गई, लेकिन जहां नुकसान ज्यादा था वहां शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में भी सोमवार को दिनभर बिजली के कट लगते रहे। उधर, ग्राम पंचायत पटनोण तहसील टौणी देवी में मेहर सिंह भाटिया पुत्र रोशन लाल की गोशाला अंधड़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। गोशाला की टिन की छत उखड़ गई। वहीं बिजली उपमंडल गलोड़ के तहत आने वाले गांवों की बिजली आपूर्ति रात भर गुल रही। ग्राम पंचायत नारा के पास बिक्रम सिंह पुत्र प्रकाश चंद के रिहायशी मकान से सटे शेड पर चीड़ का पेड़ गिरने से बिजली के पांच खंभे ढह गए। बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से बल्ह डोडा व ज्याणा खरूणी में लगे ट्रांसफार्मर ठप हो गए। क्षेत्र के लोगों बलबीर सिंह, राजेश कुमार, कमलजीत, अनुपम, विक्की, मेहर चंद, रीता कुमारी, लता ने कहा कि बिजली न होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, बिजली उपमंडल गलोड़ के एसडीओ किशोरी लाल ने कहा कि रात को अंधड़ के कारण कई गांवों की आपूर्ति ठप रही। ग्राम पंचायत नारा में चीड़ का पेड़ गिरने से पांच पोल ढह गए हैं। बिजली आपूर्ति को बहाल करने के लिए कर्मचारी दिनभर कार्य करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें