फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्घार पंचायत का बटूरहा गांव कंटेनमेंट जोन घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमित मामला सामने आने के उपरांत हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत अग्घार के एक वार्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला दंडाधिकारी हरिकेश मीणा ने इस आशय के आदेश जारी किए हैं। यहां कर्फ्यू में दी गई ढील भी समाप्त कर दी गई है। बटूरहा गांव में कोविड-19 संक्रमित एक मामला सामने आने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई थी। ऐसे में संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने एवं इसे फैलने से रोकने के लिए त्वरित कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। आदेशों के अनुसार इस क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन बाहर से भीतर या भीतर से बाहर नहीं आ जा सकेगा। सरकारी सेवाओं में लगे व्यक्तियों एवं वाहनों को इसमें छूट रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें