फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बरसात से 24 घंटों में दो पक्के घरों, तीन गोशालाओं और तीन डंगों को पहुंचा नुकसान

Mon, 14 Jul 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बरसात में लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों में जिला में दो पक्के घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, तीन डंगों के साथ-साथ तीन गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जिले में करीब पांच लाख दस हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। बमसन के अनिल कुमार का घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। इसमें उसे 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, गांव रक्कड़ के राहुल के घर आंशिक रूप से टूटने पर करीब 20 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। तीन डंगे टूटने से करीब ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
गांव मती मोरिया की प्रकाश कुमारी को 50 हजार, गांव सालन के कुलदीप को एक लाख, समताना के रणजीत सिंह को एक लाख रुपये का नुकसान डंगे टूटने से हुआ है। इसके अलावा तीन गोशालाओं के टूटने से एक लाख 90 हजार का नुकसान हुआ है। गांव दमयाणा के प्रताप की गोशाला टूटने से 60 हजार, गांव पनेह के अजय की गोशाला टूटने पर 30 हजार और गांव हथोल के विवेक ठाकुर को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने सभी विभागों के फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हुए नुकसान की रिपोर्ट भेजें। उपायुक्त ने किसी भी आपातकालीन स्थिति में स्थानीय प्रशासन या जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के टॉल फ्री नंबर 1077 अथवा दूरभाष नंबर 01972-221277 पर संपर्क करने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें