फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में छह माह से नहीं हो रहे टेस्ट, मरीज परेशान

Mon, 14 Jul 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर का भवन। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर की लैब में छह माह से टेस्ट नहीं हो रहे हैं। इस कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मरीजों को महंगे दाम पर निजी लैबों में टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। हालांकि पिछले माह आयुर्वेदिक विभाग की रोगी कल्याण समिति की बैठक में इस समस्या का अस्थाई हल किया गया था। रेडक्रॉस सोसायटी के कर्मियों को दिन के दो घंटे आयुर्वेदिक अस्पताल में सेवाएं देने के लिए कहा गया था, लेकिन रेडक्रॉस सोसायटी के एक कर्मी की सरकारी नौकरी लग गई है। वह अब यहां पर सेवाएं नहीं दे रही हैं। मात्र एक टेस्ट कर्मी से आयुर्वेदिक अस्पताल की लैब और रेडक्रॉस सोसायटी की लैब में टेस्ट करना संभव नहीं है। इस कारण आयुर्वेदिक अस्पताल में टेस्ट की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है।
आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में 31 दिसंबर 2024 को लैब टेक्नीशियन सेवानिवृत्त हो गए थे। उसके बाद अब तक लैब टेक्नीशियन का पद खाली है। हालांकि पद को भरने के प्रयास किए गए। आउटसोर्स पर व्यक्ति के ऑर्डर हुए थे, उसने ज्वाइन ही नहीं किया। आयुर्वेदिक अस्पताल प्रबंधन ने पद को पुन: भरने के लिए सरकार से आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर की लैब में टेस्ट शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लैब टेक्नीशियन के पद को भरने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही लैब टेक्नीशियन की सेवाएं मिलेंगी।
-डीएस ठाकुर, चिकित्सा अधीक्षक, आयुर्वेदिक अस्पताल, हमीरपुर
आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर के साथ ही रेडक्रॉस सोसायटी की लैब है। यहां पर मरीज अपने टेस्ट करवा सकते हैं।
-अमरजीत सिंह, डीसी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें