फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विधायक आशीष कुमार के चाचा के क्रशर पर छापामारी

Wed, 13 Aug 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। भाजपा विधायक आशीष शर्मा के चाचा प्रवीण शर्मा के पुंग खड्ड स्थित क्रशर में पुलिस, खनन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मंगलवार को छापेमारी की है। एसपी कार्यालय हमीरपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुंग खड्ड से अवैध खनन के रूप में निकाले गए पत्थर, बजरी और मशीनरी बरामद की गई है।
वहीं, क्रशर के मालिक प्रवीण शर्मा का कहना है कि बिना वारंट के क्रशर में घुसकर कर्मचारियों को धमकाया गया है और सीसीटीवी की हार्डड्राइव भी चोरी की गई है। इसके अलावा जिस सामग्री को अवैध खनन बताया जा रहा है, वह क्रशर बंद होने से पहले का यहां पर मौजूद है और बाकायदा इसकी सीसीटीवी फुटेज भी है।
विज्ञापन

संबंधित विभाग को क्रशर बंद होने से पहले ही इस स्टॉक के बारे में जानकारी दी जा चुकी थी। इस मामले में खास बात यह है कि पुलिस विभाग के साथ ही जनसंपर्क विभाग की तरफ से भी प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। दोनों विभागों की ओर से अलग-अलग दावे किए गए हैं।
विज्ञापन

जनसंपर्क विभाग की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पुलिस ने मौके से अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही मशीनरी और ताजा निकाले गए पत्थर जब्त किए हैं। जब्त किए गए सामान में एक पोकलेन, चार टिपर, एक मिक्सर और दो जेसीबी मशीनें शामिल है। वहीं, क्रशर मालिक का कहना है कि जो मशीनरी क्रशर में मौजूद है, उनमें एक जेसीबी के टायर लंबे समय से पंक्चर है और दो टिपर भी खराब हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें