फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रागी पाउडर से बच्चों के पोषण में हुआ सुधार, माताओं से लिया फीडबैक

Sat, 17 Oct 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। छोटे बच्चों में कुपोषण रोकने और उनका बेहतर पोषण सुनिश्चित करने के लिए भोरंज में शुरू किए गए पोषण हस्तक्षेप कार्यक्रम की उपायुक्त गंधर्व राठौड़ ने समीक्षा की।
विज्ञापन

शुक्रवार को मिनी सचिवालय भोरंज में आयोजित संवाद सत्र में उन्होंने बच्चों की माताओं और अन्य महिलाओं से रागी पाउडर के उपयोग तथा उससे बनने वाले व्यंजनों के बारे में फीडबैक लिया।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल पर भोरंज में पायलट प्रोजेक्ट के तहत छोटे बच्चों को पौष्टिक गुणों से भरपूर रागी पाउडर दिया जा रहा है। इससे विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर बच्चों को खिलाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन व्यंजनों के प्रति बच्चों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और उनके स्वास्थ्य व शारीरिक विकास से जुड़े विभिन्न मानकों में भी सुधार के संकेत मिले हैं।
उन्होंने कहा कि इस माह रागी से बने कुछ नए व्यंजन और उत्पाद भी उपलब्ध करवाए गए हैं। माताएं इनके बारे में अपनी राय और सुझाव दें, ताकि बच्चों के पोषण कार्यक्रम को और बेहतर बनाया जा सके।
आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से वितरित की जाने वाली खाद्य सामग्री में इन नए व्यंजनों और उत्पादों को शामिल करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है।
इस अवसर पर एसडीएम शशिपाल शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी भोरंज सुनील कुमार, सीडीपीओ सुजानपुर कुलदीप चौहान, तहसीलदार भोरंज डॉ. आशीष शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें