ज्वालामुखी में पार्किंग के लिए दी गई रसीद। स्रोत : जागरूक पाठक
- फोटो : Archive
नादौन (हमीरपुर)। ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर मनमाने शुल्क वसूले जाने का आरोप पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने लगाया है।
उन्होंने बताया कि ज्वालामुखी बस अड्डे के समीप एक पार्किंग में कार खड़ी करने के लिए एक घंटे के 100 रुपये लिए गए। अग्रवाल ने कहा कि पार्किंग स्थल के पास नगर परिषद की निर्धारित दरों का बोर्ड लगा है, लेकिन उस पर कार पार्किंग की दर मिट चुकी है।
इससे श्रद्धालुओं में शुल्क को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से निर्धारित शुल्क स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करवाने और मनमानी वसूली पर रोक लगाने की मांग की।
एसडीएम ज्वालामुखी संजीव शर्मा ने बताया कि नगर परिषद और पूर्व महापौर के मामले को सुलझा लिया है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। संवाद
ज्वालामुखी में पार्किंग के लिए दी गई रसीद। स्रोत : जागरूक पाठक- फोटो : Archive