फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में सात मंजिला भवन निर्माण पर उठे सवाल

Thu, 17 Sep 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बड़सर में किया सात मंजिला भवन का निर्माण । स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। नगर पंचायत बड़सर क्षेत्र में सात मंजिला भवन के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने भवन की स्वीकृति और निर्माण नियमों के पालन को लेकर सवाल उठाए हैं। लोगों ने प्रशासन से भवन का स्वीकृत नक्शा, निर्माण अनुमति और अन्य आवश्यक मंजूरियों की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि भवन का नक्शा स्वीकृत है तो यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि इसे किस सक्षम प्राधिकारी ने मंजूरी दी और किन शर्तों के तहत निर्माण की अनुमति दी गई। यदि निर्माण स्वीकृत नक्शे के अनुरूप नहीं हुआ है तो इसकी निगरानी और कार्रवाई की स्थिति भी सार्वजनिक की जानी चाहिए।
लोगों ने भवन की संरचनात्मक सुरक्षा और निर्धारित सुरक्षा मानकों के पालन की जांच करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि बहुमंजिला भवनों के निर्माण में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन




कोट:

भवन मालिक को नोटिस जारी कर दिया है और निर्माण कार्य बंद करवा दिया है। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। अब उच्चाधिकारियों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि भवन निर्माण के लिए कौन-कौन सी स्वीकृतियां प्राप्त थीं और निर्माण निर्धारित नियमों के अनुरूप था या नहीं। -पंकज कुमार, सचिव नगर पंचायत बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें