फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज मिनी सचिवालय में सायर उत्सव की धूम

Thu, 17 Sep 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू/भोरंज (हमीरपुर)। भोरंज मिनी सचिवालय में सायर उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में भोरंज एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि, जबकि नायब तहसीलदार रविकुमार ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

कला एवं खेल मंच भोरंज के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि मेले, उत्सव और त्योहार हमारी संस्कृति की पहचान हैं। इनके आयोजन से आपसी भाईचारे के साथ प्राचीन संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में मंडली और लोक कलाकार हेम राज की प्रस्तुतियों ने समा बांधा। कला एवं खेल मंच भोरंज के अध्यक्ष कुलदीप डोगरा ने कहा कि सायर हिमाचल की प्राचीन लोक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिवक्ता दिनेश संधू, उपाध्यक्ष कैप्टन राकेश, कोषाध्यक्ष संदीप कतना, वीना देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें