फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर कॉलेज के पास भिड़े छात्रों के दो गुट, एक के सिर में लगे टांके

विज्ञापन
हमीरपुर महाविद्यालय के गेट पर आपस में भिड़ते युवक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के प्रवेशद्वार के पास शुक्रवार को छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट में एक छात्र गंभीर घायल हुआ है। छात्र के सिर में टांके लगे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल का मेडिकल करवाकर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि देर शाम तक मुकद्दमा दर्ज नहीं हुआ है। जबकि दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में मारपीट की शिकायत दी गई है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्र के दो गुटों के करीब आधा दर्जन युवकों में कॉलेज गेट पर मारपीट हो गई। मारपीट में एसएफआई के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी और एबीवीपी के पदाधिकारी शामिल हैं। इस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ता को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। दूसरे गुट के दो युवकों ने एक छात्र को बुरी तरह से पीटा, जबकि अन्य छात्रों ने एक-दूसरे पर ईंटें व पत्थर बरसाए। इसमें एक छात्र को चोटें आई हैं। शहर व आसपास के क्षेत्रों में आए दिन मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। होली वाले दिन भी मारपीट में दो युवक घायल हो गए थे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। अब कॉलेज परिसर के बाहर हुई मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। एसएचओ सदर निर्मल सिंह ने कहा घायल का मेडिकल करवाया गया है। दोनों गुटों की ओर से शिकायत आई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें