फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात लोनिवि के बेलदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग उपमंडल धनेटा में कार्यरत बेलदार की मंगलवार रात को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक चौकीदार के रूप में रात्रि ड्यूटी के लिए आया था। सुबह सफाई कर्मचारी ने उसका शव बिस्तर पर पड़ा देखा। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन

बलदेव सिंह पुत्र मोठू राम निवासी गांव टंग डाकघर झलाण तहसील नादौन सब डिवीजन धनेटा में चौकीदार था। मंगलवार रात को कमरे में उसकी अचानक मौत हो गई। सफाई कर्मी ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। जब उसने कमरे के अंदर जाकर देखा तो बलदेव बिस्तर पर अचेत पड़ा था। उसने इसकी सूचना लोनिवि के सहायक अभियंता चरनजीत सिंह और अन्य को दी। सहायक अभियंता ने कहा कि इस बारे उन्होंने पुलिस और परिजनों को सूचित किया। बलदेव के बेटे प्रदीप कुमार का कहना है कि उसके पिता दिल के मरीज थे, इसलिए उसे किसी पर कोई शक नहीं है।
मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। प्राथमिक दृष्टि से दिल का दौरा पड़ने से मौत होना माना जा रहा है। नादौन थाना प्रभारी नीरज राणा ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। परिजनों और कार्यालय के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें