फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज में एक और कौवा मरा मिला

विज्ञापन
भोरंज में मृत कौवे को दफनाते विभागीय कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज के पास बुधवार सुबह एक और कौवा मृत मिला। दो दिन पहले ही इस जगह से थोड़ी दूरी एक कौवा मृत मिला था। सूचना के बाद वन विभाग और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। मृत कौवे को गड्ढा खोदकर दफनाया गया। गांव में लोग सुबह टहलने निकले तो भोरंज गांव में एक कौआ मरा देख सहम गए। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुटने लगी। ग्रामीण बर्ड फ्लू को लेकर चर्चाएं करने लगे।
विज्ञापन

दो दिन पहले इस जगह से थोड़ी दूरी एक कौवा मृत मिला था। मौके पर पहुंची वन विभाग की गार्ड शीतल और वन खंड अधिकारी जगत राम ने ग्रामीणों को हिदायत दी कि कोई भी कौवे के पास न जाए। कुछ ही देर में पशुपालन विभाग की टीम भी बाकायदा किट के साथ पहुंच गई। ग्रामीण कौवे का पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगे। उन्हें समझाने के बाद विभागीय कर्मचारियों ने कौवा को गड्ढा खोदकर दफना दिया।
इस मौके पर गार्ड नरेश कुमार, योग राज, किशोर शर्मा फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव कालिया ने बताया कि कौवे को दफना दिया है। उन्होंने बताया कि एक से अधिक कौवे मरे होते तो उनका सैंपल जांच के लिए भेजना था। जब तक पांच पक्षी के इकट्ठे मरने की पुष्टि नहीं होती तब तक सैंपल जांच के लिए नहीं भेजते हैं। यहां साथ मे बिजली के तार भी गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें