फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमुडा बनाएगा स्वास्थ्य विभाग के भवन

Fri, 12 Feb 2016 06:37 PM IST
राजेश अग्निहोत्री, अमर उजाला/हमीरपुर, बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के भवनों का निर्माण हिमुडा करेगा। बड़सर उपमंडल के बल्याह और बल्ह विहाल स्वास्थ्य उपकेंद्रों के भवन बनेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों भवनों के निर्माण के लिए लगभग 48.6 लाख की राशि मंजूर की है। बड़सर क्षेत्र में स्वास्थ्य भवनों के निर्माण के लिए राशि तीन और चार सालों से लोक निर्माण विभाग के पास जमा पड़ी है लेकिन कई भवनों को निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य उप केंद्र टिप्पर, समोह तथा बणी में भवन निर्माण कार्य लोक निर्माण को सौंपा है। लेकिन लोक निर्माण विभाग तीन सालों से भवनों का टेंडर लगाने के कार्य भी पूरा नहीं कर पाया है। लोक निर्माण विभाग की लेटलतीफी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने नए भवनों का निर्माण कार्य हिमुडा को सौंपा है।

इसमें स्वास्थ्य उपकेंद्र उपकेंद्र बल्याह के लिए 24.3 तथा स्वास्थ्य उपकेंद्र बल्याह के लिए 24.3 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने हिमुडा को भवनों का निर्माण कार्य सौंपा है।
विज्ञापन


बीएमओ डॉ. बीके धीमान ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र बल्याह तथा बल्ह विहाल भवनों का निर्माण कार्य हिमुडा को सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग भवनों के निर्माण में विलंब कर रहा है। इसके चलते निदेशालय ने निर्माण कार्य हिमुडा को सौंपने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें