फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पिंद्र ईमानदार, जानते हैं लोगों का दर्द, दवा देना भी बखूबी मालूम : सुक्खू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा के लिए हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में किया प्रचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. पुष्पिंद्र वर्मा के लिए चुनाव प्रचार किया। उन्होंने गसोता, अमनेड़, बजूरी और हमीरपुर टाउन हॉल में वोट का आग्रह करते हुए कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा को पूरा मान-सम्मान दिया। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली रैली हमीरपुर में की। उनके घर सुबह का नाश्ता किया। उनके काम किए, हमीरपुर बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू करवाया। हमीरपुर में चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रिकल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यालय, परिवहन अपीलेट प्राधिकरण का कार्यालय खोला। गांधी चौक का सौंदर्यीकरण किया। हमीरपुर शहर में बिजली के तारों को हटाने के लिए 20 करोड़ रुपये जारी किए। बावजूद इसके आशीष शर्मा बिक गए।

कहा कि हमीरपुर के तीन विधायकों ने जिला के मुख्यमंत्री और कांग्रेस सरकार को हटाने का षड्यंत्र भाजपा के साथ मिलकर रचा। ये वही लोग हैं, जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को सुजानपुर में हराने की साजिश रची थी। ये लोग हमीरपुर विरोधी हैं, अपने जिला का मुख्यमंत्री नहीं चाहते। पूर्व निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा बहरूपिया हैं। उन्होंने जनता के स्वाभिमान व अपने ईमान को भाजपा की राजनीतिक मंडी में बेचा है। उन्होंने अपने जिले के मुख्यमंत्री को धोखा दिया। वह सच्चा जनसेवक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 महीने में क्षेत्र का विकास नहीं किया, अपने लिए 140 करोड़ के ठेके लिए। सारा रिकॉर्ड सार्वजनिक किया जा चुका है, कोई भी आरटीआई ले सकता है। वह दानवीर बनने का ढोंग रचते हैं। इस्तीफा देकर दोबारा विधायक का ही चुनाव लड़ रहे हैं। अब वह किस मुंह से वोट मांगने जा रहे हैं। वह कह रहे हैं कि मेरे काम नहीं किए, अब भी वही मुख्यमंत्री व सरकार है। अगर गलती से जीत गए तो फिर किससे काम करवाएंगे। हालांकि, जनता उन्हें दोबारा मौका नहीं देगी, क्योंकि उन्होंने हमीरपुर की जनता के जनादेश का अपमान किया है। इसलिए विधानसभा क्षेत्र की जनता उन्हें सबक सिखाए। धनबल पर जनबल की जीत जरूरी है। क्षेत्र की जनता हमीरपुर जिला के मुख्यमंत्री के लिए वोट करे। डॉ. पुष्पिंद्र ईमानदार हैं, वह लोगों का दर्द और दवा देना जानते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें